Home अवर्गीकृत आज का राशिफल 28 Nov: चन्द्रमा प्रवेश कर रहे हैं धनु राशि में, तुला, मेष और कन्या राशि को होगा ये लाभ

आज का राशिफल 28 Nov: चन्द्रमा प्रवेश कर रहे हैं धनु राशि में, तुला, मेष और कन्या राशि को होगा ये लाभ

0

ग्रहों की स्थिति-राहु मिथुन राशि में हैं। बुध और मंगल तुला राशि में हैं। वृश्चिक में सूर्य विराजमान हैं। चन्द्रमा प्रवेश कर रहे हैं धनु राशि में वहां पर शुक्र, गुरु, शनि और केतु पहले मौजूद हैं।

राशिफल-
मेष-

सकारात्मक-जोखिम से निकल रहे हैं। भाग्यवश कोई काम बनेगा।
नकारात्मक-मान-सम्मान के प्रति थोड़ा ध्यान रखिएगा।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-पहले से बेहतर है।
सेहत-ठीक ठाक है।
उपाय-पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ-
सकारात्मक-विपरीत परिस्थितियों से उबर जाएंगे।
नकारात्मक-चोट लगने का भय है। अचानक परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। किसी परेशानी में आ सकते हैं। बचकर पार करें।
प्रेम-ठीक ठाक स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छा रहेगा।
सेहत-शारीरिक स्थिति मध्यम रहेगी।
उपाय-पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन-
सकारात्मक-रोग, ऋण, शत्रु पर भारी पड़ेंगे। मामा पक्ष से कुछ आशीर्वाद मिल सकता है।
नकारात्मक-असमंजस की स्थिति बनी रहेगी।
प्रेम-पहले से बेहतर स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक ठाक चल रहा है।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-भगवान विष्णु का दर्शन करें।

कर्क-
सकारात्मक-कुल मिलाकर ठीक चल रहे हैं। बस मन पर काबू रखने की जरूरत है।
नकारात्मक-बहुत सारी चीजें दिमाग में चल रही हैं। क्या करें, क्या न करें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय मत लीजिए। परेशानी में पड़ सकते हैं। असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय मत लीजिए। परेशानी में आ सकते हैं। भावुकता पर नियंत्रण जरूरी है।
पे्रम-कई तरह की स्थितियां चल रही हैं। विकल्प मिल रहे हैं। सूझबूझ से काम लीजिए।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-करीब-करीब ठीक है।
उपाय-पीली वस्तु पास रखें।

सिंह-
सकारात्मक-धैर्य से काम लेंगे।
नकारात्मक-स्थिति थोड़ी बेकाबू होने वाली है। मन अज्ञात भय से परेशान रहेगा। कुछ सोचकर ऐसा महसूस करेंगे कि मन ठीक नहीं रहेगा।
प्रेम-ठीक नहीं है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-केसर का तिलक लगाएं।

कन्या-
सकारात्मक-ठीक चल रहे हैं आप। धीरे-धीरे और अच्छे की तरफ बढ़ते जाएंगे।
नकारात्मक-बस थोड़ा सा घर की चीजों को रोक लीजिए। घर की तरह-तरह की चीजें आपका धैर्य खत्म करेंगी। आप थोड़ा असमंजस में रहेंगे।
प्रेम-बिछुड़न की आशंका है।
व्यवसाय-पहले से ठीक होगा।
सेहत-पहले से ठीक होगी।
उपाय-चने की दाल दान करें।

तुला-
सकारात्मक-बहुत सारे काम करने के अवसर मिल रहे हैं आपको। उस पर ध्यान दीजिए। कुछ निर्णय लेना पड़ेगा। निर्णय ले लीजिए। कोई समस्या नहीं है। बहुत सारे लोग साथ देने को तैयार हैं। अच्छी स्थिति है।
नकारात्मक-भावुक बने रहेंगे।
प्रेम-ठीक ठाक स्थिति है।
व्यवसाय-पहले से बेहतर स्थिति है।
सेहत-शारीरिक स्थिति ठीक है।
उपाय-पीली वस्तु दान करें।

वृश्चिक-
सकारात्मक-बहुत तरह के निवेश करने की स्थिति आएगी।
नकारात्मक-फिलहाल निवेश रोक दें। ध्यान देने की जरूरत है। जुबान पर नियंत्रण रखें। कुटुम्बों से न उलझिए।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-पीली वस्तु पास रखें।

धनु-
सकारात्मक-किसी भी तरह आप सारी प्रतिकूल परिस्थितियों से निकल जाएंगे।
नकारात्मक-कई तरह के योग आपके लग्न में बन रहे हैं। गजकेसरी, विष और ग्रहण योग जैसे। इससे आप असमंजस में पड़ सकते हैं। आपके अंदर ज्वार-भाटा उमड़ता रहेगा।
प्रेम-ठीक ठाक स्थिति है।
व्यवसाय-स्थिति सुधर रही है।
सेहत-शारीरिक स्थिति मध्यम है। मानसिक स्थिति सुधर रही है।
उपाय-केसर का तिलक लगाएं।

मकर-
सकारात्मक-बहुत जल्द परेशानियां खत्म हो जाएंगी।
नकारात्मक-घनघोर खर्च की स्थिति है। कई मदों में पैसे जा रहे हैं। थोड़ा खुद को नियंत्रित रखने की जरूरत है। मन खराब हो सकता है। कुल मिलाकर अच्छा नहीं कहा जा सकता।
प्रेम-स्थिति थोड़ी खराब है।
व्यवसाय-मध्यम रहेगा।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-कालीजी का दर्शन करें।

कुंभ-
सकारात्मक-कई तरफ से पैसे आ रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।
नकारात्मक-कई तरह के समाचार पाने की वजह से थोड़ा खट्टा-मीठा महसूस कर सकते हैं।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-शारीरिक स्थिति करीब-करीब ठीक है।
उपाय-पीली वस्तु दान करें।

मीन-
सकारात्मक-अच्छे अवसर मिल रहे हैं। तरक्की कर रहे हैं। रोजगार के नए अवसर भी मिलने लगे हैं। नई चीजें भी आपके साथ जुड़ने लगी हैं।
नकारात्मक-पिता को नुकसान या शारीरिक परेशानी हो सकती है।
प्रेम-स्थिति ठीक है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-ठीक स्थिति है। सीने में विकार की आशंका है।
उपाय- केसर का तिलक लगाएं।