Home नवीनतम समाचार कल होगा शुक्र का राशि परिवर्तन, इन 6 राशिवालों की चमकने वाली है किस्मत : Rashifal

कल होगा शुक्र का राशि परिवर्तन, इन 6 राशिवालों की चमकने वाली है किस्मत : Rashifal

0

शुक्र 28 फरवरी से मीन से मेष राशि में प्रवेश करेगा। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह को लाभ का कारक माना जाता है। इस ग्रह के राशि बदलने से कई राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। इसके बाद 28 मार्च को शुक्र फिर राशि बदलेंगे और मेष राशि से वृषभ राशि में जाएंगे। शुक्र के राशि बदलने से इन राशि वालों पर अच्छा प्रभाव होगा। इन लोगों की आय में तो वृद्धि होगी ही साथ ही भाग्य का साथ भी मिलेगा। यहा पढ़ें किन राशिवालों की चमकेगी किस्मत:

मिथुन: शुक्र के राशि परिवर्तन से आय के साधनों में वृद्धि तो होगी ही साथ ही आपको जीवन में सुख समृद्धि हासिल होगी। इसके अलावा अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपके लिए यह समय बहुत ही उत्तम है।

कर्क: आपकी राशि में शुक्र दशम में है। अब शुक्र के राशि बदलने से आपको काफी लाभ होगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सपल होंगे। दोस्तों की तरफ से आपको लाभ होगा। किस्मत आपके साथ है। 

सिंह: सिंह राशि वालों की राशि में शुक्र नवम स्थान में रहेगा। शुक्र के राशि बदलने से आप व्यस्त रहेंगे। नए दोस्त बनेंगे और आपके धन के लिए नए साधन भी बनेंगे। 

धनु: अगर आप कहीं जॉब करते हैं तो आपके लिए यह समय अति उत्तम है। धनु राशि के लोगों को संतान की ओर खुशखबरी मिलेगी। साथ ही धन की और से आप निश्चिंत रहेंय़ 

कुंभ: कुंभ राशि वालों को थोड़ा धैर्य से काम लेना होगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए अच्छा  समय है। आपको आय में वृद्धि होगी। 

मीन: आपके लिए शुक्र का राशि परिवर्तन फलदायी है। इससे आपको पैसों की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। इस राशि के लोगों को धन लाभ होगा।