Home समाचार अंतरराष्ट्रीय चीन में एक तालाब में दिखी इंसानी चेहरे वाली मछली, इंटरनेट में सनसनी

चीन में एक तालाब में दिखी इंसानी चेहरे वाली मछली, इंटरनेट में सनसनी

0

एक मछली का वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसका चेहरा इंसान जैसा है। इस मछली को चीन में एक गांव के तालाब में तैरते हुए देखा गया। लोगों ने इस जीव के बारे में हैरानी जताते हुए वीडियो बनाया और इंटरनेट पर डाल दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मछली को लेकर लोगों में इतनी ज्यादा उत्सुकता बढ़ गई कि कुछ ही घंटों में इसे लाखों लोगों ने देख लिया और हजारों लोगों ने शेयर किया।


डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, चीन के मिलाओ गांव में एक महिला तालाब में कई तो इस मछली को को वहां तैरते हुए देखा। इसके बाद फिर क्या था उसने इसका वीडियो बना लिया। महिला ने शुरू में इस वीडियो को चाइनीज माइक्रो ब्लॉगिंग सइट वीबो (Weibo) पर शेयर किया, लेकिन देखते ही देखते यह कई सोशल साइटो पर दौड़ने लगा। 

14 सेकंड का है वीडियो-
14 सेकंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मछली के शरीर में इंसान का चेहरा है। चेहरे पद नाक, दो आंखें, दो कान और मुंह है।

यहां आप इस अनोखी मछली का वीडियो देख सकते हैं-

https://twitter.com/Unexplained/status/1192886685434023938