Home नवीनतम समाचार जमुई में एसएसबी की कार्रवाई, नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य को किया गिरफ्तार

जमुई में एसएसबी की कार्रवाई, नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य को किया गिरफ्तार

0

पुलिस ने नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य बिहारी मांझी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। यह कार्रवाई खैरा थाना पुलिस की मदद से एसएसबी 32 वी वाहिनी कोड़ासी के जवानों ने गुरुवार की सुबह की। सर्च अभियान के दौरान खैरा जंगल के जनकपुरा गांव से बिहारी को गिरफ्तार किया गया। 

नक्सली नेता अरविंद यादव और पिंटू राणा का बिहारी मांझी खास बताया जाता है। गिरफ्तार नक्सली हरनी पंचायत के जनकपुरा गांव निवासी बताया जा रहा है। खैरा थानाध्यक्ष सीपी यादव ने बताया की बिहारी मांझी खैरा थाना में खलारी गांव के रीतलाल यादव हत्याकांड का नामजद अभियुक्त है। वह ‌कई महीनों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। गिरफ्तार नक्सली से पुलिस पूछताछ कर रही है। नक्सली बिहारी मांझी हरनी पंचायत के जनकपुरा गांव में अपने घर से गिरफ्तार किया गया।