Home नवीनतम समाचार दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह को कहा ‘Super Drug’, फोटो वायरल

दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह को कहा ‘Super Drug’, फोटो वायरल

0

बॉलीवुड की एक ऐसी जोड़ी जो हमेशा से ही सुर्खियों में बनी रहती है। दीपिका-रणवीर की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते है। इन दोनों में कई फिल्मों में साथ काम भी किया है। हाल ही में दीपिका-रणवीर अपनी शादी की पहली सालगिराह के मौके पर सचखंड हरमंदिर साहिब के दरबार में हाजिरी लगाई। इसके बाद अमृतसर हरमंदिर साहिब (गोल्डन टैंपल) पहुंचे और मत्था टेका। इस दौरान रणवीर का पूरा परिवार भी साथ रहा। इन्हीं सब के बीच दीपिका ने रणवीर की एक नई फोटो पोस्ट कर अपने पति को एक प्यारा नाम दिया है। शागी की सालगिराह सेलिब्रेट करने के बाद अब यह कपल मुंबई वापिस लौट आया है।

दीपिका पादुकोण द्वारा शेयर की गई रणवीर की फोटो में उनकी पीठ दिखाई दे रही है। फोटो में रणवीर रेड शर्ट पहने हुए दिख रहे हैं। उनकी शर्ट पर ‘लव इज ए सुपर पावर ‘ लिखा हुआ है। रणवीर की इस फोटो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा है कि…एंड यू माई सुपर ड्रग।  दीपिका पादुकोण के इस कमेंट से साबित होता है कि वह रणवीर सिंह को अपनी सुपर ड्रह मानती हैं।आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को पिछले साल 14 नवंबर हुआ था। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाजों से लेक कोमो में हुई थी। इस कपल ने एक साथ  4 फिल्मों में काम किया। उनकी पहली फिल्म साल 2013 में ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ थी। जिसके बाद ‘फाइनडिंग फैनी’, ‘बाजीराव-मस्तानी’ और चौथी ‘पद्मावत’ में दोनों ने काम किया। 

फिलहाल अब एक बार फिर दोनों ‘कबीर खान’ की ‘फिल्म 83’ में दिखेंगे। फिल्म की कहानी 1983 विश्व कप जीत पर बेस्ड है। फिल्म में रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में दिखाई देंगे तो वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी के रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए रणवीर ने क्रिकेट के स्कील्स खुद कपिल देव से सीखे हैं।