Home अवर्गीकृत पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच द्वारा दौलत राम कॉलेज को आर.वी.एम. मशीन की गई भेंट।

पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच द्वारा दौलत राम कॉलेज को आर.वी.एम. मशीन की गई भेंट।

0

दिल्ली : पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच द्वारा स्वतंत्रता दिवस की
पूर्व संध्या पर दौलत राम महाविद्यालय को ‘रिवर्स वैंडिंग मशीन’ महाविद्यालय परिसर में लगाने हेतु भेट की गई।
मशीन का अनावरण पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के संरक्षक एवं आर.एस. एस. के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री इंद्रेश कुमार एवं मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद शुक्ला द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में श्री शुक्ला द्वारा सभी उपस्थित विद्यार्थियों एवं जनसमूह को पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गई साथ ही साथ उन्होंने जानकारी देते हुए बताया के आगामी दिवसों में 21 आर.वी.एम. मशीनें मंच द्वारा और लगाई जाएंगी उन्होंने कहा की आने वाले समय मे मोदी जी के ‘बेस्ट से वेल्थ’ बनाने के सपने हेतु आर.वी.एम. मशीनों का योगदान सराहनीय होगा क्योंकि आर.वी.एम. मशीन में प्लास्टिक बोतल के संग्रहण के बाद उनको आगे रिसायकल प्रोसेस तक पहुंचाना आसान होगा।
कार्यक्रम में मंच के राष्ट्रीय महामंत्री श्री आनंद मनी ने आर.वी.एम. मशीन की उपयोगिता के बारे में बताया।

कार्यक्रम में पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच और दौलत राम कॉलेज के सहयोग से ‘प्लास्टिक कचरे की परिपत्र अर्थव्यवस्था’ और ‘आजिविका के अवसर’ पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिस में डॉ. अर्नव बोस, डॉ.सीमा, डॉ.सरिता नंदा आदि ने अपने विचार व्यक्त किये ।
साथ ही मंच द्वारा जानकारी दी गई कि आगामी दिवसों में मंच द्वारा इसी तरह की कार्यशालाओं का आयोजन सम्पूर्ण भारत वर्ष के साथ-२ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी किया जायेगा।

कार्यक्रम में विशेष तौर पर पं. दीनदयाल उपाध्याय छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की गई जिस का मुख्य उद्देश्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थीयों तक पं. दीनदयाल जी के विचारों को अधिक से अधिक पहुंचना है।

कार्यक्रम के अंतर्गत योग साधना शिवर भी आयोजित किया गया जिस में प्रमुख रूप से योगी अंतरंग आनंद ने योग मुद्राओं की विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों को दी।
कार्यक्रम में प्लास्टिक कचरे से रोड टाइल्स बनाने की प्रक्रिया को प्रदर्शित किया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.सविता रॉय ने कार्यक्रम संचालन किया।

विद्यार्थियों की मनमोहक और रंगारंग प्रस्तुतियों ने सब का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में जर्नल मैनेजर रोहित पथनिया (कॉरपोरेट अफेयर्स) मंच के एन.सी.आर. प्रदेश अध्यक्ष कमल चिब, स्वस्त्ति त्रिपाठी, नमिता भल्ला,योगेश पचौरी, अमृता पचौरी, डॉ. गौरी,अविनाश राय एवं मंच से जुड़े प्रभात रंजन, अरूप देव,अभिषेक,शैलेन्द्र, योगेंद्र एवं राकेश आदि का विशेष योगदान रहा।