Home हिंदी-बॉलीवुड परिणीति चोपड़ा को लगी थी चोट, ले रही हैं फिजियोथेरेपिस्ट का सहारा, शेयर किया वीडियो

परिणीति चोपड़ा को लगी थी चोट, ले रही हैं फिजियोथेरेपिस्ट का सहारा, शेयर किया वीडियो

0

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा हाल ही में सायना नेहवाल की बायोपिक के लिए ट्रेनिंग करने के दौरान चोटिल हो गई थीं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी थी।  

परिणीति चोट से जल्द ठीक होने के लिए फिजियोथेरेपिस्ट का सहारा ले रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में वे और उनकी फिजियोथेरेपिस्ट अपूर्वा दिखाई दे रही हैं। 

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि मेरा पूरा शरीर सख्त हो गया है। मेरा ख्याल रखने के लिए फिजियोथेरेपिस्ट अपूर्वा को धन्यवाद। 

परिणीति चोपड़ा के इस वीडियो को दो लाख से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है। वहीं, हजार से भी ज्यादा कमेंट्स आए हैं। 

गौरतलब है कि सायना नेहवाल की बायोपिक पहले श्रद्धा कपूर कर रही थीं। फिल्म का फर्स्टलुक पोस्टर पर रिलीज कर दिया गया था लेकिन बाद में श्रद्धा फिल्म से बाहर हो गईं। इसके बाद परिणीति को कास्ट किया गया। इस फिल्म का नाम ‘सायना’ होगा। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।