Home नवीनतम समाचार पूर्व पुलिस आयुक्त एम एन सिंह की धर्मपत्नी माला सिंह का निधन

पूर्व पुलिस आयुक्त एम एन सिंह की धर्मपत्नी माला सिंह का निधन

मुंबई : मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त महेश नारायण सिंह की धर्मपत्नी माला सिंह का 77 वर्ष की उम्र में आज, वर्ली स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। पिछले कई महीनों से वे अस्वस्थ चल रही थी। लॉकडाउन के चलते उनकी अंत्येष्टि में करीब 20 लोगों ने ही शिरकत की । शिवाजी पार्क स्थित विद्युत शवदाह गृह में एमएन सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस अवसर पर महाराष्ट्र के पुलिस महासंचालक सुबोध जायसवाल समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे । महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, समाजसेवी डाँ राजेंद्र सिंह तथा एम पी सिंह ने भी अंतेष्टि में भाग लिया। स्वर्गीय माला सिंह का बडा बेटा अजय जापान में और छोटा बेटा विजय अमेरिका में कार्यरत रहने के कारण अंतिम यात्रा में नहीं पहुंच पाए। उनकी बेटी अभिलाषा भी अमेरिका में डॉक्टर है। लोगों ने फोन द्वारा स्वर्गीय माला सिंह के निधन गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की है। एम एन सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले हैं।.