Home नवीनतम समाचार पैगम्बर मोहम्मद का ये पैगाम खुद जानें और दुनिया को बताएं

पैगम्बर मोहम्मद का ये पैगाम खुद जानें और दुनिया को बताएं

0

पुणे : परवेज शेख इस्लाम धर्म के आखिरी पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर ईद मिलाद उन नबी मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 10 नवंबर को पड़ा है। इस त्योहार को ईद-ए-मिलाद के नाम से भी जाना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार तीसरे महीने यानी रबी-अल-अव्वल की 12वीं तारीख को 571 ई में पैगंबर हजरत मोहम्मद का जन्म हुआ था। पैगंबर मोहम्मद और उनके द्वारा दी दई शिक्षा को ये दिन समर्पित किया जाता है।

इनका जन्म मक्का में हुआ था। इनके पिता का नाम अब्दुल्लाह और माता का नाम आमना था। इस्लाम के संस्थापक पैगंबर हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम बचपन से ही अल्लाह की इबादत में लगे रहते थे। उन्होंने इस्लाम धर्म की पवित्र किताब कुरान की शिक्षाओं का भी उपदेश दिया था।

एह अल्लाह मैं तेरी रहमत का उम्मीदवार हूँ , एक लम्हे के लिए भी मुझे मेरे नफ़स के हवाले ना कर और मेरे सब काम बना दे तेरे सिवा कोई भी ईबादत के लायक नही.

1. दुनिया की हर फिजा में उजाला रसूल का
ये सारी कायनात सदका रसूल का
खुशबू-ए-गुलाब है पसीना रसूल का
आप को भी हो मुबारक महीना रसूल का
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक