Home अवर्गीकृत बच्चा आगे चलकर प्रॉपर्टी में न मांगे हिस्सा, यूपी के एक शख्स ने उठाया ये खौफनाक कदम

बच्चा आगे चलकर प्रॉपर्टी में न मांगे हिस्सा, यूपी के एक शख्स ने उठाया ये खौफनाक कदम

0

उत्तर प्रदेश के आगरा में गर्भवती महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गर्भवती महिला की हत्या इस वजह से की गई ताकि उसका बच्चा आगे चलकर प्रॉपर्टी में हिस्सा ना मांगे। महिला आठ माह कीगर्भवती थी। शव घर में पलंग पर मिला। मायकेवालों ने पति, सौतन और उसके तीन भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का पति घर पर नहीं मिला। पुलिस ने उसे फोन मिलाया तो उसने बताया कि वह तो दिल्ली आया हुआ है।

घटना की सुबह करीब नौ बजे मिली। किदवई पार्क, राजामंडी निवासी ताराचंद्र ने पुलिस को फोन किया। बताया कि नाला बुढ़ान सैयद में उनकी बेटी रजनी (29) की हत्या कर दी गई है। पड़ोसियों ने फोन पर उन्हें यह जानकारी दी है। 

बेटी की शादी 27 फरवरी 2017 को जयपुर हाउस निवासी केशव उर्फ संजू के साथ हुई थी। सूचना पर हरीपर्वत पुलिस मौके पर पहुंच गई। रजनी के घर के बाहर मजमा जुटा था। पुलिस अंदर पहुंची। शव पलंग पर था। ऐसा लग रहा था जैसे सोते समय किसी ने धोखे से उसका गला रेत दिया। उसे अपनी जगह से हिलने तक का मौका नहीं मिला। पूरा पलंग खून से सना हुआ था। रजनी का मोबाइल पास ही पड़ा था। पुलिस ने उसे कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पड़ोसियों से बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा हुआ करता था। रजनी के भाई हरेश ने बताया कि रविवार की शाम उसकी बहन से फोन पर बात हुई थी। चचेरा भाई विकास शाम को उसे दवा भी देकर गया था। बहन आठ माह की गर्भवती थी। 

दो बच्चों का पिता है केशव
रजनी के मायके वालों ने बताया कि केशव पहले से विवाहित था। यह बात उसने उनकी बेटी से छिपाई थी। बेटी को यह जानकारी बाद में हुई। केशव की पहली पत्नी का नाम मनीषा है। पहली पत्नी से उसके दो बच्चे हैं। मनीषा अपने पति की दूसरी शादी से खफा थी। मनीषा के भाई कोमल, पवन, संजय व ससुर रामकिशन कई बार रजनी को हत्या की धमकी दे चुके थे।

हत्या के मुकदमे में पांच नामजद
इंस्पेक्टर हरीपर्वत प्रवीन मान ने बताया कि रजनी हत्याकांड में नामजद मुकदमा लिखाया गया है। मुकदमे में पति केशव, सौतन मनीषा, उसके भाई पवन, संजय, कोमल व ससुर रामकिशन नामजद है। केशव को बुलाया गया है। उससे पूछताछ में राज खुलेंगे। इतना तय है कि हत्याकांड के तार कहीं बाहर से नहीं जुड़े हैं।
 

गर्भवती होते ही शुरू हुआ था झगड़ा

रजनी ने जिससे प्यार किया उसी पर उसके कत्ल का आरोप है। घरवाले चीख-चीखकर बोल रहे हैं कि केशव उसकी पहली पत्नी और सालों के अलावा कोई और नहीं हो सकता। यह हत्या साजिश के तहत की गई है। केशव चाहता ही नहीं था कि रजनी की कोख से कोई बच्चा पैदा हो। उसे डर था कि यही बच्चा आगे चलकर उससे प्रॉपर्टी में हिस्सा मांगेगा। 
किदवई पार्क निवासी हरेश ने बताया कि रजनी उसकी छोटी बहन थी। पूरे परिवार में पढ़ाई में सबसे होशियार थी। एमए,बीएड पास थी। रजनी जयपुर हाउस स्थित सेंट जेवियर स्कूल में शिक्षिका थी। यह स्कूल केशव का है। केशव भी एमएससी,बीएड है। केशवने उसकी बहन को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। उनकी मर्जी के विरुद्ध दोनों ने वर्ष 2017 में आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। केशव ने नाला बुढ़ान सैयद में किराए पर मकान ले रखा था। रजनी जब गर्भवती हुई तो केशव ने विरोध किया। उस पर गर्भपात का दबाव बनाया। रजनी इसके लिए तैयार नहीं थी। उसने साफ बोल दिया था कि उसने शादी की है। वह मां बनना चाहती है। जीते-जी अपने बच्चे को नहीं मार सकती है। इसी बात पर आए दिन घर में क्लेश होती थी। उसे पूरा यकीन है कि इसी वजह से उसकी बहन की हत्या की गई है। यह हत्या कोई अकेला व्यक्ति नहीं कर सकता है। उसने घटना स्थल देखा था। उसकी बहन को पलंग से हिलने तक का मौका नहीं मिला। ऐसा लगता है कि उसे कई लोगों ने जकड़ लिया था। उसके बाद उसका गला काटा गया।