Home नवीनतम समाचार मधुबनी में पांच व पश्चिम चंपारण में एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला

मधुबनी में पांच व पश्चिम चंपारण में एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला

उत्तर बिहार के मधुबनी में सोमवार को पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। वहीं पश्चिम चंपारण में एक कोरोना से संक्रमित मरीज पाया गया है। मधुबनी में जो पांच कोरोना पॉजिटिव मिले हैं उनमें तीन महिलाएं, एक पुरुष व एक बच्चा है। पांचों मरीज झंझारपुर के रहने वाले हैं।

तीन महिलाओं की उम्र क्रमश : 35, 12 व 16 है। वहीं पुरुष की उम्र 40 है जबकि आठ साल का एक बच्चा है।मधुबनी के डीएम डॉ. निलेश देवरे ने पुष्टि की है। वहीं पश्चिम चंपारण में योगपट्टी के शनिचरी में 19 साल की युवती कोरोना पॉजिटिव मिली है। अब पश्चिम चंपारण में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 11 हो गयी है जबकि मधुबनी में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 23 हो गयी है।उधर, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्विट करके यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मधुबनी में पांच मरीज मिले हैं। सभी झंझारपुर के रहने वाले हैं जबकि पश्चिम चंपारण में योगपट्टी के शनिचरी में एक पॉजिटिव केस मिला है।