Home नवीनतम समाचार महाशिवरात्रि 2020 : भगवान शिव की कृपा पाने के लिए राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप

महाशिवरात्रि 2020 : भगवान शिव की कृपा पाने के लिए राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप

0

Mahashivratri 2020: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का बहुत बड़ा महत्व बताया जाता है। इस दिन लोग अपनी सभी इच्छाओं को पूरा करने के लिए भोलेनाथ की पूजा और व्रत करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शंकर के साथ भगवान विष्णु भी भक्तों के भक्ति से प्रसन्न होकर उनकी सभी इच्छाओं को पूरा करते हैं।

फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। इस वर्ष यह पर्व 21 फरवरी, शुक्रवार को पड़ रहा है। शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिन कुछ ज्योतिष उपाय करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। ऐसे में अगर आपके जीवन में भी कोई दुख या परेशानी है तो अपनी राशि अनुसार जानिए भगवान विष्णु का कौन से मंत्र का जाप महाशिवरात्रि पर आपके लिए करना शुभ होगा। 

महाशिवरात्रि के दिन राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप-  
मेष- ॐ विश्वरूपाय नम: का जाप करें।
वृषभ- ॐ उपेन्द्र नम: का जाप करें।
मिथुन- ॐ अनंताय नम: का जाप करें।
कर्क-ॐ दयानिधि नम: का जाप करें।
सिंह- ॐ ज्योतिरादित्याय नम: का जाप करें।
कन्या- ॐ अनिरुद्धाय नम: का जाप करें।
तुला-ॐ हिरण्यगर्भाय नम: का जाप करें।
वृश्चिक- ॐ अच्युताय नम: का जाप करें।
धनु- ॐ जगतगुरवे नम: का जाप करें।
मकर- ॐ अजयाय नम: का जाप करें।
कुंभ-ॐ अनादिय नम: का जाप करें।
मीन- ॐ जगन्नाथाय नम: का जाप करें।