Home नवीनतम समाचार महिला डॉक्टर का ढाई साल का मासूम निकला कोरोना पॉजिटिव

महिला डॉक्टर का ढाई साल का मासूम निकला कोरोना पॉजिटिव

लखनऊ। कनाडा से आने वाली एक महिला डॉक्टर के ढाई साल के मासूम बच्चे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

इसके बाद उसे किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के लिए रेफर किया गया है। इससे पहले लखनऊ के सिविल अस्पताल में क्वारंटीन की गई महिला डॉक्टर के सास-ससुर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।

बता दें कि कनाडा के टोरंटो शहर निवासी महिला डॉक्टर पति के साथ आठ मार्च को गोमतीनगर में रिश्तेदारों से मिलने आई थीं। कोरोना की पुष्टि के बाद उन्हें केजीएमयू में भर्ती किया गया था।