Home अवर्गीकृत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोकमान्य तिलक की जयंती पर शुभकामनाएं दीं

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोकमान्य तिलक की जयंती पर शुभकामनाएं दीं

मुंबई : लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती के अवसर पर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज मंत्रालय में लोकमान्य तिलक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अभिवादन किया।

इस मौके पर सामाजिक न्याय मंत्री सुरेश  खाडे, स्कूल शिक्षा मंत्री आशीष शेलार, आदिवासी विकास मंत्री अशोक  उईके, पशुपालन और डेयरी व्यवसाय विकास मंत्री महादेव जानकर, गृह राज्य मंत्री दीपक केसरकर, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मेधा गाडगीळ आदि सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोकमान्य तिलक की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित कर अभिवादन किया।