Home नवीनतम समाचार मौसम का हाल :आज शाम से बदलेगा मौसम, दिल्लीवालों को गर्मी से मिल सकती है राहत

मौसम का हाल :आज शाम से बदलेगा मौसम, दिल्लीवालों को गर्मी से मिल सकती है राहत

0
मौसम का हाल :आज शाम से बदलेगा मौसम, दिल्लीवालों को गर्मी से मिल सकती है राहत

राजधानी दिल्ली के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार शाम से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने और बादलों के छाए रहने की संभावना है। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। जबकि, न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। यह लगातार दूसरा दिन है जब अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। 

अगस्त के महीने में ऐसे मौके कम ही आते हैं जब अधिकतम तापमान इस स्तर पर बना रहता हो। लंबे समय से बारिश नहीं होने के चलते दिल्ली के लोगों लगातार ही असामान्य गर्मी झेलनी पड़ रही है। हालांकि, मौसम विभाग को उम्मीद है कि गुरुवार की शाम से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।