Home अवर्गीकृत यहां शादी के पहले लड़कियों को मुंडवाना होता है अपना सिर, जानिए क्यों

यहां शादी के पहले लड़कियों को मुंडवाना होता है अपना सिर, जानिए क्यों

नर्इ दिल्ली : शादी से पहले लड़कियां आैर उनके घर वाले उनकी खूबसूरती का खास खयाल रखते हैंं ताकि शादी वाले दिन वे खूबसूरत दिखे। लेकिन एक ऐसी भी जनजाति है जहां पर शादी से पहले लड़कियों खूबसूरती बिगाड़ने में कोई कसार नहीं छोड़ी जाती। यहां पर शादी से पहले होने वाली दुल्हन को सिर मुंडवाना पड़ता है। जी हां, बोराना जनजाति की लड़कियों को इस तरह की परंपरा को निभाना पड़ता है।

साउथ अफ्रीका के ईथोपिया और सोमालिया के बीचोबीच बसी बस्ती में रहने वाले बोराना जनजाति की लड़कियों को शादी के बाद अच्छे से बाल बढ़ाने का मौका दिया जाता है। यहां की लड़कियां अच्छे वर पाने के लिए शादी होने से पहले सिर का एक बड़ा हिस्सा मुंडवा कर रखती है।

माना जाता है कि इससे अच्छा पति मिलता है। इस जनजाति के लोग फोटो खिंचवाना भी अच्छा नहीं मानते। लोगों का मानना है कि एेसा करने से शरीर में खून की कमी हो जाती है। वहीं, समाज में बदलाव आने के कारण यहां के लोग पढ़ाई-लिखाई में काफी आगे बढ़ रहे है।