Home अवर्गीकृत रानू मंडल का गाना गुनगुनाती नजर आईं ये महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

रानू मंडल का गाना गुनगुनाती नजर आईं ये महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

0

इंटरनेट जगत की सनसनी रानू मंडल के लाखों फैंस बन गए हैं। वे इंटरनेट पर छाई रहती हैं। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में रानू मंडल पर कई लोगों ने निशाना भी साधा है। यह निशाना उनके मेकअप को लेकर और उनके एटीट्यूड में आए बदलाव को लेकर साधा गया है। 

रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर फेमस हुईं रानू मंडल को हिमेश रेशमिया का साथ मिला था। उन्होंने हिमेश की फिल्म में कई गाने गाए थे। लोगों के दिलों पर छाप छोड़ने वाली रानू मंडल की एक फैन सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर रानू मंडल जैसी दिखाई देने वाली महिला का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में ये महिला रानू मंडल का गाना गाती नजर आ रही हैं। आसपास खड़े लोग उन्हें गाना गाने के लिए कह रहे हैं। जिसके बाद महिला गाना गाती हैं। इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर करते हुए एक युवक ने जानकारी दी, ये महिला गुवाहटी की रहने वाली हैं। इसका शूट तनमेय देब ने किया है। युवक ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि ये रानू मंडल 2.0 है।