Home अवर्गीकृत रिक्शा चालक – मालक की मांगों के बारे में सरकार सकारात्मक

रिक्शा चालक – मालक की मांगों के बारे में सरकार सकारात्मक

एक सप्ताह के भीतर कल्याण बोर्ड के लिए गठित होगी समिति

– मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

मुंबई: रिक्शा चालक -मालक की विभिन्न मांगों को लेकर सरकार सकारात्मक है और उनके खुशहाली के लिए कल्याण बोर्ड को जल्द ही स्थापित किया जाएगा।इसके अलावा सरकार और संगठनों के प्रतिनिधियों की एक संयुक्त समिति का गठन सात दिनों के भीतर किया जाएगा और रिक्शा चालक-मालक के लिए लागू किये जाने वाले विभिन्न योजनाओं को स्वरूप दिया जाएगा।

 मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज यहां पर रिक्शा-चालक-मालक के विभिन्न संगठनों के साथ हुई बैठक में  यह घोषणा की है।

राज्य के विभिन्न रिक्शा चालक-मालक के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में आज मंत्रालय में बैठक आयोजित किया गया था। इस बैठक में श्री फडणवीस बोल रहे थे। इस बैठक में लोक निर्माण (सार्वजनिक उद्यम) मंत्री एकनाथ शिंदे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भूषण गगरानी,महाराष्ट्र रिक्शा चालक – मालक संघटन संयुक्त कृती समिति के अध्यक्ष शशांक राव और विभिन्न रिक्शा संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

राज्य के विभिन्न रिक्शा संगठनों ने आज से पूरे राज्य में रिक्शा हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था। इसी पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस ने इन संगठनों को बैठक में आमंत्रित किया था। कल रात मुख्यमंत्री के संदेश के बाद, संगठनों ने अपना हड़ताल वापस लेने का ऐलान किया था।

मुख्यमंत्री श्री फडणवीस ने कहा, रिक्शा चालक-मालक के कल्याणकारी बोर्ड के लिए ज्यादा धन उपलब्ध कराने के लिए प्रावधान किया जाएगा। इस बोर्ड के माध्यम से रिक्शा चालक-मालक के लिए विभिन्न योजनाओं को लागू किया जाएगा। यह योजना कैसी होगी और कल्याण बोर्ड के स्वरूप का निर्धारण करने के लिए अगले सात दिनों में सरकार के प्रतिनिधियों और संगठनों के प्रतिनिधियों की एक समिति बनाई जाएगी। समिति की सिफारिश के तुरंत बाद, जल्द ही कल्याण बोर्ड की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद इस बोर्ड के माध्यम से रिक्शा चालक मालक के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार रिक्शा चालक मालक की विभिन्न अन्य मांगों को लेकर भी सकारात्मक है और उस पर भी जल्द ही फैसला लिया जाएगा।

००००