Home समाचार अंतरराष्ट्रीय विशालकाय मगरमच्छ के मुंह में फेंका भारी-भरकम तरबूज, जानें क्या हुआ

विशालकाय मगरमच्छ के मुंह में फेंका भारी-भरकम तरबूज, जानें क्या हुआ

0

इस दुनिया में बहुत से जानवर ऐसे हैं जिन्हें देखते ही आप चौकन्ना हो जाते हैं, हाथ-पांव फूलने लगते हैं और आंखों में डर समा जाता है। इन्हीं जानवरों में से एक है मगरमच्छ। लेकिन इंटरनेट पर एक मगरमच्छ का वीडियो वायरल हो रहा जिसे देखकर आप बोलेंगे WoW!वीडियो में वह तरबूज को अपने पैने और लंबे दांतों से चकनाचूर करता नजर आ रहा है। 

फेसबुक पर सेंट ऑगस्टाइन एलिगेटर फार्म जूलॉजिकल पार्क द्वारा शेयर किए गए 12 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक विशालकाय मगरमच्छ के मुंह में एक भारी भरकम तरबूज फेंक रहा है। युवक जैसे ही मगरमच्छ के जबड़े में दांतों के बीच तरबूज फेंकता है, पलक छपकते ही मगरमच्छ उस तरबूज को चकनाचूर कर देता है। 

वीडियो को फेसबुक पर हजारों पर देखा जा चुका है। इस वीडियो को देखकर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा- तरबूज किसे पसंद नहीं? , एक ने लिखा – शानदार वीडियो, एक अन्य ने लिखा- हे भगवान!