Home अवर्गीकृत श्रीदेवी की जयंती पर तिरुपति मंदिर पहुंची लाडली बेटी जाह्नवी कपूर, घुटनों के बल माथा टेकती आई नजर

श्रीदेवी की जयंती पर तिरुपति मंदिर पहुंची लाडली बेटी जाह्नवी कपूर, घुटनों के बल माथा टेकती आई नजर

0

साल 2018 के फरवरी महीने में सभी सिनेप्रेमी तब हैरान रह गए जब उन्हें पता चला कि बॉलीवुड (Bollywood) की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) का दुबई (Dubai) में निधन हो गया है। दुबई के होटल में श्रीदेवी की बाथटब में डूबने से मौत हो गई थी। इस खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया था। ऐसे में आज दिवंगत अभिनेत्री की 56वां जयंती है। श्रीदेवी की जयंती के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर आज तिरुपति मंदिर पहुंची हैं। खबरों की मानें तो जान्हवी अपनी मां के लिए दुआ करने गईं। 

सोशल मीडिया पर तिरुपति से जान्हवी की वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जाह्नवी तिरुपति मंदिर में माथा टेकती नजर आ रही हैं। इस मौके पर उन्होंने ग्रीन और गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हुई है। जान्हवी के इस वीडियो और फोटो को उनके फैंस ने इंस्टाग्राम अकाउंट से की। वहीं इस फोटो में उनके साथ उनकी दोस्त भी नजर आ रही हैं। इस दौरान जान्हवी ने मन्दिर के बाहर घुटने के पूजा-अर्चना करते हुए दिखाई दी। सोशल मीडिया पर छाई जान्हवी की इस फोटो को देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।  आपको बता दें कि जान्हवी तिरुपति मंदिर के काफी करीब हैं। इस मामले में जान्हवी का मानना है यहां उन्हें जितना शकुन मिलता है उतना कहीं और नहीं मिलता। आपको बता दें कि जान्हवी अक्सर किसी काम को करने से पहले इस मंदीर में जाती रहती हैं। इससे पहले भी जान्हवी अपनी फिल्म धड़क की सफलता की कामना के लिए आई थीं। इससे पहले वह श्रीदेवी की आत्मा की शांति के लिए जाह्नवी कपूर, पापा बोनी कपूर और छोटी बहन खुशी कपूर के साथ तिरुपति मंदिर माथा टेकने आई थीं।