Home नवीनतम समाचार 12 साल की उम्र में इस बच्चे ने लिख डालीं 135 किताबें…

12 साल की उम्र में इस बच्चे ने लिख डालीं 135 किताबें…

अयोध्या: मृगेंद्र राज ने धर्म और जीवनी जैसे विषयों पर अबतक कुल 135 किताबें लिखी हैं। मृगेंद्र राज ने छह साल की उम्र से ही किताबों को लिखना शुरू किया था और पहली किताब का संकलन किया था। वह लेखक के तौर पर ‘आज का अभिमन्यू’ नाम का उपयोग करते हैं और उनके नाम कुल चार वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारमृगेंद्र राज ने बताया, “मैंने रामायण के 51 किरदारों का विश्लेषण करके किताबें लिखीं है। हर किरदार की किताब करीब 25 से 100 पन्नों की हैं। मृगेंद्र की प्रतिभा पर लंदन स्थित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी आफ रिकार्ड्स से डॉक्टरेट का भी ऑफर मिला है। उनकी मां सुल्तानपुर के एक निजी स्कूल में पढ़ाती है। उनकी मां का कहना है कि मृगेंद्र बचपन से ही पढ़ने में रुचि दिखता था, जिसको लेकर हमने उसे प्रोत्साहित किया। अब वह बेहतर तरीके से कर रहा है। मृगेंद्र के पिता राज्य के चीनी उद्योग व गन्ना विकास विभाग में काम करते हैं। मृगेंद्र की इच्छा बड़े होकर लेखक बनने की है। वैसे, अभी मृगेंद्र ने यूपी के प्रसिद्ध साहित्यकारों पर भी किताबें लिखी है।