Home समाचार अंतरराष्ट्रीय 12 साल पहले चक्रवाती तूफान नरगिस से बर्मा में 1.38 लाख मौतें, 5 लाख लोग बेघर हुए थे

12 साल पहले चक्रवाती तूफान नरगिस से बर्मा में 1.38 लाख मौतें, 5 लाख लोग बेघर हुए थे

 2008- आज ही के दिन तूफान नरगिस ने म्यांमार में तबाही मचाई थी। 1.38 लाख लोग मारे गए थे। चक्रवात के कारण हुई तबाही को देखते…

2008- आज ही के दिन तूफान नरगिस ने म्यांमार में तबाही मचाई थी। 1.38 लाख लोग मारे गए थे। चक्रवात के कारण हुई तबाही को देखते हुए देश की सैन्य सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद अनेक देशों ने म्यांमार को मदद देने का ऐलान किया। यूरोपीय संघ ने 30 लाख डॉलर, जर्मनी ने 7.5 लाख डॉलर, अमेरिका ने 2.5 लाख डॉलर की मदद की। भारत राहत सामग्री से भरे दो समुद्री जहाज वहां भेजे और आर्थिक मदद भी दी। दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ऐय विन ने कहा-इस समय काफी कठिनाइयां हैं। सबसे पहले नुकसान का अंदाजा मिलना चाहिए, जिसके आधार पर तैयारी की जा सके। इधर, चेन्नई से 600 किलोमीटर दूर उत्तर पूर्व में ‘नरगिस’ के चलते अंडमान और निकोबार की सभी जलयान यात्राएं रद्द कर दी गई थी। मछुआरों को सतर्क कर दिया गया। इसके बाद भी तूफान से कई लोग हताहत हो गए थे।