पंचांग को भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। अगर आप भी दिन में कुछ खास करने की योजना बना रहे हैं तो पंचांग के अनुसार इसे तैयार कर सकते हैं। आज मध्याह्न 1 बजकर 30 मिनट से सायं 3 बजे तक राहु काल रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाना चाहिए।
चन्द्र दर्शन। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य दक्षिण गोल। हेमंत ऋतु।
28 नवंबर, गुरुवार, 7 अग्रहायण (सौर) शक 1941, 14 अग्रहायण मास प्रविष्टे 2076, 30 रबी-उल-अव्वल सन् हिजरी 1441, मार्गशीर्ष शुक्ल द्वितीया सायं 5 बजकर 59 मिनट तक उपरांत तृतीया, ज्येष्ठा नक्षत्र प्रात: 7 बजकर 34 मिनट तक तदनंतर मूल नक्षत्र, धृति योग सायं 4 बजकर 18 मिनट तक पश्चात शूल योग, बालव करण, चंद्रमा प्रात: 7 बजकर 34 मिनट तक वृश्चिक राशि में उपरांत धनु राशि में।
- Advertisement -