Home अवर्गीकृत Friendship Day 2019 : इन 5 Point में जानें क्या है फ्रेंडशिप डे और क्या है इसका इतिहास

Friendship Day 2019 : इन 5 Point में जानें क्या है फ्रेंडशिप डे और क्या है इसका इतिहास

0

Friendship Day 2019 आने वाला है। अगस्त के पहले Sunday को मनाया जाने वाला दोस्ती का यह दिन दोस्तों के लिए खास मायने रखता है। दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जिसे खून के रिश्ते की जरूरत नहीं होती। जरा सोच कर देखिए बिना दोस्तों के जिंदगी कितनी बोरिंग सी लगती है। हम किसके साथ अपने दिल की बात शेयर करते और बातों-बातों में किसकी टांग खींचते। लेकिन, क्या आप जानते हैं, फ्रेंडशिप डे आखिर अगस्त के पहले रविवार को ही क्यों मनाया जाता है? तो आइए जानते हैं क्या है फ्रेंडशिप डे का इतिहास

– दोस्ती के प्रतीक के रूप में मनाए जाने वाले इस दिन की शुरुआत साल 1919 में हॉलमार्क कार्ड के संस्थापक जोस हॉल के सुझाव से हुई थी। 

– 1935 में पहली बार यूनाइटेड स्टेट्स कांग्रेस ने अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाने की घोषणा की थी। इसे पहली बार अमेरिका में मनाया गया था।

– 1997 में कार्टून किरदार विन्नी द पूह को संयुक्त राष्ट्र ने दोस्ती का अंतराष्ट्रीय दूत चुना।

– भारत समेत दुनिया के कई देशों में फ्रेंडशिप डे अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है,  मगर दक्षिण अमेरिकी देशों में जुलाई महीने को काफी पावन माना जाता है। इसलिए यह जुलाई के अंत में ही फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। यूनाइटेड नेशंस भी इस दिन पर अपनी मुहर लगा चुका है।

– फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन के 10वें साल के मौके पर फेमस बैंड बीटल्स ने 1967 में एक गाना रिलीज किया था- With Little Help From My Friends…। यह गाना दुनियाभर में काफी लोकप्रिय हुआ था।