Home नवीनतम समाचार जल्द ही देश में दौड़ेगी पहली अंडरवॉटर ट्रेन

जल्द ही देश में दौड़ेगी पहली अंडरवॉटर ट्रेन

0

कोलकाता : अब जल्द ही देश के नागरिक पानी के नीचे दौड़ने वाली मतलब अंडरवॉटर ट्रेन का अनुभव लेते नजर आएंगे। कोलकाता के हुगली नदी के नीचे के अंदर से भी ट्रेन दौड़ेगी। रेलवे लाइन डालने का काम लगभग पूरा होते आ रहा है। रेलवेमंत्री पियूष गोयल ने ट्विटर के जरिये यह जानकारी दी। उन्होंने इस संदर्भ में एक वीडियो भी शेयर किया है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, देश की पहली पानी के अंदर से दौड़नेवाली ट्रेन सॉल्टलेक सेक्टर ५ से हावड़ा मैदान तक जाने के लिए लगभग तैयार है। साथ ही यह रेलवेमार्ग दो चरणों में पूरा किया जायेगा। जिसमें से पहला चरण जल्द ही यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।

इस बीच, कोलकाता में यात्रियों के लिए यह उत्साहदायक खबर है। ट्रेन को पानी से बचाने के लिए उच्च स्तरीय सुरक्षा कवच लगाया गया है। यह ५२० मीटर लंबा और ३० मीटर गहरा भी है। इस ट्रेन को नदी से पार करने में ६० सेकंड का समय लगेगा। पीयूष गोयल ने कहा कि, ट्रेन जल्द ही शुरू होगी और यह उत्कृष्ट इंजीनियरिंग का उदाहरण है। “यह देश के लिए गर्व की बात है।”