Home अपराध कानपुर में डबल मर्डर से हड़कंप, बदले की आग में भाजपा नेता को मार डाला

कानपुर में डबल मर्डर से हड़कंप, बदले की आग में भाजपा नेता को मार डाला

0

कानपुर के जनपद के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र में हत्या के मामले में आरोपित भाजपा नेता की साथी समेत कोर्ट जाते समय गोलियों से भून दिया गया। वारदात के बाद हत्यारे मोटर साइकिल से भाग निकले। दोहरे हत्याकांड की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन करते हुए हत्यारों की तलाश में जुट गई।

घाटमपुर के राहा गांव में रहने वाले बच्चा सिंह (45) व जलाला गांव निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष कपूर सिंह उर्फ कल्लू कई वर्ष पूर्व हुई हत्या के एक मामले में आरोपी है। दोनों पर विजय सिंह नामक युवक की हत्या का आरोप था और इन दिनों वह जमानत पर थे। बुधवार को दोनों मोटर साइकिल पर सवार होकर कानपुर देहात कचहरी में हत्या के मामले की तारीख पर सुनवाई में जाने के लिए घर से निकले। दोनों जैसे ही गिरसी गांव के पास कानपुर देहात बार्डर से पूर्व कोठी वाला नहर पटरी गुजरते समय पीछे से आए मोटर साइकिल सवार दो नाकाबबंद बदमाशों ने डंडा मारकर सड़क किनारे लगी कांटों की तार पर गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने दोनों पर ताबड़तोड़ कई गोलियां दागते हुए मौत की नींद सुला दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मोटर साइकिल से भाग निकले।

घटना की जानकारी पर इलाके में सनसनी फैल गई और सूचना मिलते ही कोतवाल आर. बी. सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। मृतकों में एक की शिनाख्त भाजपा नेता के रुप में होते ही पुलिस के होश उड़ गये। वारदात की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी घाटमपुर रवि कुमार सिंह भी पहुंच गये और गहनता से छानबीन की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार थे, जो बिना नंबर की थी। हत्या को अंजाम देने बाद भागते समय दोनों युवकों ने औंगेछे से अपना चेहरा ढक लिया था। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के आधार पर व मृतकों के परिजनों से जानकारी पर हत्यारों की तलाश शुरु कर दी है। दोहरे हत्याकांड की घटना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंत देव ने बताया कि प्रथम दृष्टया वारदात के पीछे पूर्व में हुई हत्या

उधर मंडल अध्यक्ष दलजीत सिंह ने कपूर सिंह के पार्टी बूथ अध्यक्ष होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता की साथी समेत हत्या का में फरार बदमाशों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर पुलिस खुलासा करें।