Home अवर्गीकृत प्लास्टिक कचरा मुक्त हिसार के लिए सेमिनार सम्पन्न

प्लास्टिक कचरा मुक्त हिसार के लिए सेमिनार सम्पन्न

दिल्ली :

15 सितम्बर 2019 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच एवं मिशन ग्रीन फाउंडेशन के तत्वावधान में प्लास्टिक मुक्त हिसार के लिए लगन पैलेस दिल्ली रोड हिसार में प्लास्टिक पर्यावरण संबंधित एक दिवसीय आयोजन रखा गया था जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच आमंत्रित था ।
आयोजन में प्रमुख रूप से मिशन ग्रीन के अध्यक्ष श्री सहजानंद नाथ  जी, श्री जगद्वीश्वर महाराज जी, पं दीन दयाल उपाध्याय स्मृति मंच के संगठन सचिव स्वस्ति त्रिपाठी जी की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलन के बाद कार्यक्रम आरम्भ हुआ।
 श्रीमती सुनीता दुग्गल जी माननीय सांसद सिरसा, जनरल डीपी वत्स माननीय सांसद राज्यसभा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे ।


सेमिनार में स्वच्छता मिशन, पर्यावरण प्रदूषण,जल संरक्षण आदि  से संबंधित सामाजिक कार्य शैली से जुड़ी हुई विषयों पर चर्चा हुई और लोगों को जागरूक करते हुए ,प्लास्टिक से बनी हुई कपड़े ( पुनः चक्रण) के बैग्स एवं र्शट्स तथा पेड़ पौधों का लोगों के बीच भारी मात्रा में वितरण किया गया।

error: Content is protected !!
WhatsApp chat