पश्चिम रेलवे द्वारा दीपावली त्यौहार के लिए 4 और विशेष ट्रेनों की 8 सेवाएँ

- Advertisement -

पुणे : परवेज शेख आगामी दीपावली त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए तथा नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को कम करने के मद्देनज़र पश्चिम रेलवे द्वारा 4 और विशेष ट्रेनों की 8 सेवाएँ चलाने का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों का विवरण नीचे दिया जा रहा है –

● ट्रेन सं. 04732 बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर विशेष ट्रेन / ट्रेन सं. 82473 बीकानेर-बांद्रा सुविधा विशेष ट्रेन (2 फेरे)

ट्रेन सं. 04732 बांद्रा टर्मिनस – बीकानेर विशेष ट्रेन विशेष किराये के साथ और ट्रेन सं. 82473 बीकानेर – बांद्रा टर्मिनस सुविधा स्पेशल ट्रेन (2 सेवाएँ)

ट्रेन सं. 04732 बांद्रा टर्मिनस – बीकानेर विशेष ट्रेन विशेष किराये के साथ बांद्रा टर्मिनस से बुधवार को 17.35 बजे प्रस्थान करेगी और गुरुवार को 20.00 बजे बीकानेर पहुँचेगी। यह ट्रेन 30 अक्टूबर, 2019 को चलेगी।

इसी प्रकार वापसी में ट्रेन सं. 82473 बीकानेर – बांद्रा टर्मिनस सुविधा स्पेशल ट्रेन बीकानेर से मंगलवार को 12.15 बजे प्रस्थान करेगी और बुधवार को 16.00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी। यह ट्रेन 29 अक्टूबर, 2019 को चलेगी।

इस ट्रेन में एसी 3 टियर एवं शयनयान डिब्बे होंगे। यह ट्रेन यात्रा के दौरान दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, चौमूं समोद, रींगस जं, सीकर, लक्ष्मणगढ सीकर, फतेहपुर शेखावाटी, चूरू, रतनगढ़ और श्री डूंगरगढ़ स्टेशनों पर ठहरेगी।

ट्रेन सं. 09620 / 09619 सूरत – अजमेर विशेष ट्रेन विशेष किराये के साथ (२ सेवाएँ)

ट्रेन सं. 09620 सूरत – अजमेर विशेष ट्रेन विशेष किराये के साथ सूरत से गुरुवार को 01.45 बजे प्रस्थान करेगी और 15.50 बजे बीकानेर पहुँचेगी। यह ट्रेन 31 अक्टूबर, 2019 को चलेगी।

इसी प्रकार वापसी में ट्रेन सं. 09619 अजमेर – सूरत विशेष ट्रेन अजमेर से बुधवार को 09.30 बजे प्रस्थान करेगी और गुरुवार को 00.05 बजे सूरत पहुँचेगी। यह ट्रेन 30 अक्टूबर, 2019 को चलेगी।

इस ट्रेन में प्रथम एसी, एसी 2 टियर, एसी 3 टियर , शयनयान और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे। यह ट्रेन यात्रा के दौरान दोनों दिशाओं में भरूच, वडोदरा, अहमदाबाद, मेहसाणा, पालनपुर, आबू रोड, फालना, मारवाड़ जं और ब्यावर स्टेशनों पर ठहरेगी।

ट्रेन सं. 09204 / 09203 भावनगर – मंगलुरु जं. विशेष ट्रेन विशेष किराये के साथ (वाया वसई रोड) (2 सेवाएँ)

ट्रेन सं. 09204 भावनगर – मंगलुरु जं. विशेष ट्रेन विशेष किराये के साथ भावनगर से बुधवार को 23 .00 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार को 06.15 बजे मंगलुरु पहुँचेगी। यह ट्रेन 30 अक्टूबर, 2019 को चलेगी।

इसी प्रकार वापसी में ट्रेन सं. 09203 मंगलुरु जन. भावनगर विशेष ट्रैन मंगलुरु जं. से शुक्रवार को 07.00 बजे प्रस्थान करेगी और शनिवार को 14.50 बजे भावनगर पहुँचेगी। यह ट्रेन 1 नवम्बर, 2019 को चलेगी।

इस ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, शयनयान और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे। यह ट्रेन यात्रा के दौरान दोनों दिशाओं में सीहोर गुजरात, सोनगढ़, ढोला, बोटाड, वीरमगाम, अहमदाबाद, वड़ोदरा, भरुच, सूरत, वलसाड, वापी, वसई रोड, पनवेल, रोहा, रत्नागिरी, सावंतवाड़ी रोड, मडगाव, कारवार, कुमटा, उडिपी स्टेशनों पर ठहरेगी।

ट्रेन सं. 09457/ 09458 गांधीधाम – इलाहाबाद सिटी विशेष ट्रेन विशेष किराये के साथ ( सेवाएँ)

ट्रेन सं. 09457 गांधीधाम – इलाहाबाद सिटी विशेष ट्रैन विशेष किराये के साथ गांधीधाम से सोमवार को 21 .00 बजे प्रस्थान करेगी और बुधवार को 04.00 बजे इलाहाबाद पहुँचेगी। यह ट्रेन 28 अक्टूबर, 2019 को चलेगी।

इसी प्रकार वापसी में ट्रेन सं. 09458 इलाहाबाद गांधीधाम विशेष ट्रेन इलाहाबाद सिटी से बुधवार को 10.30 बजे प्रस्थान करेगी और गुरुवार को 19.00 बजे गांधीधाम पहुँचेगी। यह ट्रेन 30 अक्टूबर, 2019 को चलेगी।

इस ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, शयनयान और द्वितीय श्रेणी के सामन्य डिब्बे होंगे। यह ट्रेन यात्रा के दौरान दोनों दिशाओं में भचाऊ, समाख्याली जं. मालिया मियाना, वीरमगाम, मेहसाणा, पाटन, भीलड़ी, पालनपुर, आबू रोड, रानी, मारवाड़, अजमेर, फुलेरा, जयपुर, भारतपुर, अछनेरा, टूंडला जन., इटवा , कानपूर सेंट्रल, फतेपुर और इलाहाबाद जं स्टेशनों पर ठहरेगी।

ट्रेन सं. 09457 की बुकिंग 27 अक्टूबर, 2019 से और ट्रेन सं. 04732, 09620 , 09204 की बुकिंग 28 अक्टूबर, 2019 को सभी यात्री आरक्षण केन्द्रों तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया है।

- Advertisement -