Home नवीनतम समाचार NDMC के कई कर्मचारियों के खाते में आयी सेलरी के पैसे खाते से कटे, पुलिस में शिकायत

NDMC के कई कर्मचारियों के खाते में आयी सेलरी के पैसे खाते से कटे, पुलिस में शिकायत

0

नई दिल्ली : नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के 150 कर्मचारियों के बैंक खाते से उनकी सेलरी कट गई है। कर्मचारियों का कहना है कि खाते में सेलरी आते ही पैसे अपने-अपने कट गए। आशंका जताई जा रहा है कि एनडीएमसी के कर्मचारियो का डाटा लीक हो गया है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक के एटीएम से निकल पैसे निकाले जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सभी कर्मचारियों का सेलरी अकाउंट स्टेट बैंक में हैं। सेलरी आते ही कई कर्मचारियों के पैसे कटे हैं। चार फरवरी से लेकर अब तक लोग व्यक्तिगत तौर पर विभिन्न थानों में कई कर्मचारी शिकायत दे रहे हैं। इसमें कई शिकायतें संसद मार्ग थाने में भी दी गई है

जिन कर्मचारियों की सेलरी बैंक खाते से कटी है उनमें से कई लोगों के नाम भी सामने आ गए हैं। अशोक बत्रा ने बताया कि उनके खाते से 40 हजार निकले हैं। ये पैसे चेन्नई के एक एटीएम से निकाले गए हैं। एक अन्य पीड़िता मछला देवी ने बताया कि वह बेलदार के पद पर कार्यरत हैं। उनके खाते से 50 हजार हजार रुपये निकले हैं। ये पैसे 5-6 फरवरी को निकले हैं।

दिल्ली में चाहते हैं घूमना तो 'वेस्ट टू वंडर पार्क' में मिलेगा नया अनुभव, 21 से 23 फरवरी तक होंगे कार्यक्रम

एनडीएमसी के कर्मचारी अमीर यादव के भी खाते से पैसे कटे हैं। वहीं ज्योति राय ने बताया कि उनके खाते में 12 फरवरी को सेलरी के पैसे आए। खाते से 25 हजार रुपये 13 फरवरी को निकल गए।