Home समाचार ग्रेट-समाचार ‘एलसीबी’ने किया आधा करोड़ का माल जब्त और दो सौ को गिरफ्तार

‘एलसीबी’ने किया आधा करोड़ का माल जब्त और दो सौ को गिरफ्तार

0

उस्मानाबाद। जिला प्रतिनिधि 10 जून : उस्मानाबाद लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) ने हत्या, चोरी, शराब की अवैध बिक्री, जुआ, फरार और WANTED आरोपियों पर शिकंजा कसा। इन सभी मामलों में दो सौ से अधिक आरोपियों को सलाखों के पीछे कर दिया गया है। एलसीबी ने यह कार्रवाई जनवरी 2020 से आज तक की है।

पुलिस अधीक्षक राज तिलक रोशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप पालवे के मार्गदर्शन में, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक दगुभाई शेख की एक टीम ने 2020 तक विभिन्न अपराधों में उल्लेखनीय जांच की है। विभिन्न गंभीर अपराधों को सुलझाने के बाद चोरी की गई संपत्ति को जब्त कर लिया गया है।

चोरी के 62 मामले सामने आए हैं और 110 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। उनके कब्जे से 32 लाख 38 हजार की चोरी की संपत्ति जब्त की गई है। इसमें 64 मोटरसाइकिल और लगभग 2 लाख रुपये के सोने के आभूषण शामिल हैं। 9 लाख मूल्य के कृषि औजार और कृषि उपज का भी समावेश है।

हत्या के दो क्लिष्ट मामलों को उजागर किया है।लावारिस लाश की पहचान उजागर कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विभिन्न अपराधों में आरोपी जमानत पर रिहा होने के बाद फरार हो गए । इससे अदालत की सुनवाई में बाधाएं आती हैं। इस मामले में आज तक, गुप्त जानकारी के आधार पर विभिन्न स्थानों से 60 से अधिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

विभिन्न अपराधों में वांछित (WANTED) आरोपी पुलिस से छिपे रहते हैं। इससे जांच में बाधा आती है। आज तक, गुप्त जानकारी के आधार पर विभिन्न स्थानों से 26 से अधिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

जिले में अब तक अवैध शराब बनाने, बेचने और उसका वहन करनेवाले आरोपियों के खिलाफ कुल 29 कार्रवाईयां की गई है। 35 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 4.5 लाख रुपये की शराब जब्त की गई है।

अब तक, सट्टा, तीन पत्ती आदि प्रकार का जुआ खेलनेवाले आरोपियों के खिलाफ कुल 18 कार्रवाईयां की गई है और 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से एक लाख से अधिक का सामान, जिसमें देशी और विदेशी सामान भी जब्त किए गए हैं।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हुआ सम्मान

पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने टीम को उनके प्रदर्शन पर बधाई दी है। पुलिस निरीक्षक खांडेकर, पुलिस उप निरीक्षक माने, खोदेवाड़, सहायक पुलिस फौजदार घायाल, पुलिस हेड कांस्टेबल माली, जगदाले, झोम्बाडे, जगताप, थोरात, रोकडे, पुलिस नाइक समधान वाघमारे, महेश घुगे, चव्हाण, सैयद के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष पुरस्कार प्रदान किये गए हैं।