Home अपराध लड़की ने दूसरे से किया निकाह तो पिला दिया केमिकल…

लड़की ने दूसरे से किया निकाह तो पिला दिया केमिकल…

नई दिल्ली: युवक प्यार करने का दावा करता था और उससे शादी करना चाहता था। लेकिन लड़की ने मोहल्ले के दूसरे लड़के से निकाह कर लिया। वह शादी के बाद अपने शौहर के साथ काफी खुश थी। लेकिन युवक का दावा था कि उसका लगाव खत्म नहीं हुआ था।

वह निकाह के बाद लगातार धमका रहा था। हद तो तब हो गई, जब शुक्रवार रात को लड़के ने लड़की के ससुराल पर अपने दोस्त के साथ धावा बोल दिया। जबरन अपने साथ ले जाने लगा। लड़की ने विरोध किया तो जबरदस्ती केमिकल पिला दिया।

पीड़िता को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है।