Home नवीनतम समाचार अगले 12 घंटों में होगी भयंकर तूफानी बारिश, हाई अलर्ट जारी

अगले 12 घंटों में होगी भयंकर तूफानी बारिश, हाई अलर्ट जारी

गुवाहाटी:

देशभर में मानसून दस्तक दे चुका है। मानसून के प्रभाव से पूर्वोत्तर के राज्य भी अछूते नहीं है। बारिश असम के लोगो के लिए एक अच्छी खबर है। मानसून विशेषज्ञों के अनुसार राज्य में अगले 12 घंटो तक भारी बारिश होने की संभावना है। असम के साथ-साथ सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मध्यम से भारी वर्षा और गरज के साथ बारिश होगी।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 24 जून से 27 जून 2019 तक अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी मात्रा में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश की गतिविधिया होने की संभावना है। साथ ही पूर्वोत्तर में तेज हवाएं चलने की भी उम्मीद की जा रही है। असम में 90 मिलीमीटर / 12 घंटे तक वर्षा के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है।

सूत्र बताते है कि 24 जून 2019 तक मेघालय में 50 प्रतिशत कम वर्षा हुई है, जबकि मणिपुर में सामान्य से 59 प्रतिशत कम बारिश का आंकलन किया गया। इन राज्यों के अलावा असम में सामान्य से 48 प्रतिशत, मिजोरम में 36, त्रिपुरा में 33 और नागालैंड में 21 प्रतिशत कम वर्षा होने का आंकलन किया गया। असम के गोलपारा में 80 प्रतिशत, दर्रांग और धुबरी 83, कोरझार 82, बारपेटा 71 और मोरीगांव में 64 प्रतिशत घाटे की वर्षा हुई।