Vastu Tips: वास्तु के ये नियम धन को करते हैं आकर्षित, धन से जुड़ी समस्या होगी दूर

- Advertisement -

शास्त्रों की मानें तो भगवान कुबैर धन के देवता है। कहा जाता है कि अगर कुबैर भगवान को खुश रखेंगे तो घर में पैसों की कमी नहीं होगी। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार भी घर में धन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए उपाय बताए गए हैं। इन नियमों को अपनाएंगे तो घर में पैसों की परेशानी नहीं होगी। वास्तु के अनुसार इन 5 नियमों का घर में ध्यान रखना चाहिए:

घर में प्रवेश द्वार के कारण ही पैसा आता है। इसलिए अपने घर के प्रवेश द्वार को हमेशा साफ सुधरा रखें। घर का प्रवेश द्वार खुशियों और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। इसलिए घर के मुख्य द्वार पर आप एक घंटी या wind chime लटका सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार कहा जाता है कि इस की आवाज पैसों को आकर्षित करती है। इसके अलावा घर के मुख्य द्वार के सामने अपने घर में एक सुंदर सा लैंप लगाएं और इसे जलाएं। 

कहा जाता है कि लाल, वायलेट और हरा रंग धन को आकर्षित करता है। इसलिए घर में इस रंग का कलर करा सकते हैं. इसके अलावा आप फर्नीचर, एक्सेसरीज में भी इन रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

सोना धन और वैभव का प्रतीक है। इसलिए घर में गोल्ड के कलर की कोई चीज जरूर रखें, जैसे गोल्डन एक्सेसरीज। 

घर का किचन आपके लिए मुख्य ऊर्जा का हिस्सा है। यह आपके जीवन की खुशियों और समृद्धि के लिए जिम्मेदार है। इसलिए किचन को साफ रखें अच्छे तरीके से किचन की चीजों को रखें। 

clutter free kitchen

घर में चीजों को इस तरह रखें कि स्पेस ज्यादा रहे। घर में बिना वजह का कबाड़ न रखें। सकारात्मक एनर्जी इसी तरह आएगी. इसलिए जो चीजें टूट गई हों उन्हें घर में न रखें। 

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

- Advertisement -