13 साल बाद हत्या के आरोपी गिरफ्तार

    - Advertisement -

    मुंबई : शफीक शेख

    13 साल बाद हत्या क आरोपी गिरफ्तार
    दिनांक ०७.०९.२०१९
    महाराष्ट्र – ठाणे शहर अपराध शाखा कक्ष १🚔

    🔸पत्नी की हत्या कर फरार पति को १३ साल के बाद कर्नाटक बेंगलुरु से किया गिरफ्तार-11

    🔸गिरफ्तार अभियुक्त-
    सुरेश संजीव शेट्टी उम्र- ४२ साल

    🔸पंजीकृत अभियोग-
    मु0अ0सं0- १२८/२००७, कापुरबावड़ी पुलिस थाना
    धारा भा.द.वि ३०७,५०४,३०२

    🔸संक्षिप्त विवरण-
    अभियुक्त सुरेश संजीव शेट्टी को दारू पिने का व्यसन था दिनांक – २०/०३/२००७ को अभियुक्त सुरेश संजीव शेट्टी दारू पिके घर आया रोज रोज दारू पिने के कारण से पत्नी मीना सुरेश शेट्टी से झगड़ा हुआ गुस्साए पति सुरेश संजीव शेट्टी ने केरोसिन भरा डिब्बे से केरोसिन पत्नी मीना के शरीर पर डालकर माचिस से जला दिया गंभीर रूप से घायल पत्नी मीना को ठाणे जिल्ला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया पत्नी मीना का ईलाज चल रहा था तब अभियुक्त सुरेश संजीव शेट्टी ईलाज के लिए पैसे लेने के बहाने फ़रार हो गया था। इलाज के दौरान पत्नी मीना का निधन हो गया।

    कापुरबावड़ी पुलिस थाने ने पति सुरेश संजीव शेट्टी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
    फरार अभियुक्त सुरेश संजीव शेट्टी को खोजने स्थानीय पुलिस द्वारा कई बार अलग अलग जगहों पर छापेमारी की गई लेकिन वो नहीं मिल पाया तहकीकात के अंत अभियुक्त के खिलाफ सी.आर.पी.सी कलम २९९ तहत चार्जशीट मा. न्यायालय में सादर की गई।

    फरार अपराधियों को खोजने के विशेष मोहिम तहत ठाणे शहर अपराध शाखा कक्ष १ के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिन ठाकरे को सूचना मिली कि फरार अभियुक्त सुरेश संजीव शेट्टी बेंगलुरु – कर्नाटक में किसी केटरिंग में नोकरी करता है।
    मिली सूचना के आधार पर ठाणे शहर अपराध शाखा कक्ष १ की एक टीम वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में बेंगलुरु, कर्नाटक रवाना हो कर जय नगर , बेंगलुरु में छापेमारी कर पत्नी के हत्या में फरार अभियुक्त सुरेश संजीव शेट्टी को गिरफ़्तार करने में सफलता हासिल की है।
    अभियुक्त को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए कापुरबावड़ी पुलिस थाने को सौपा गया है।

    🔸गिरफ्तार कर्ता टीमः-

    1. नितिन ठाकरे – वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक
    2. रणवीर बयस – पुलिस निरीक्षक
    3. पु.उप.नि – दत्तात्रेय सरक
    4. हे.का. प्रकाश कदम
    5. हे.का. रविंद्र काटकर
    6. हे.का. संजय बाबर
    7. पु.का राहुल पवार
    - Advertisement -