45 वर्षों से कांच खा रहा है ये शख्स…

- Advertisement -

नई दिल्ली : मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में एक शख्स द्वारा कांच खाने का अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। यह शख्स पिछले 45 वर्षों से कांच खा रहा है। इस शख्स का नाम दयाराम साहू बताया जा रहा है।

साहू का कांच खाने का वीडियों इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, दयाराम ने अन्य लोगों को ऐसा नहीं करने की सलाह दी है।

कांच खाने वाले दयाराम साहू पेशे से वकील हैं। दयाराम साहू बचपन से ही कांच खा रहे हैं। तभी से उनकी शौक इतना बढ़ गया है कि वे अब इसके आदि हो चुके हैं।

अपने इस अजीबोगरीब शौक की वजह से वह पूरे क्षेत्र में चर्चित हैं। साहू कहते हैं कि मेरे लिए कांच खाना एक आदत है, पर इससे मेरे दांतों को नुकसान होता है। मैं दूसरों को हिदायत देना चाहता हुं कि यह स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है, इससे जान भी जा सकती है।

हैरानी वाली बात यह है कि दयाराम की पत्नी ही उन्हें कांच लाकर देती है। दयाराम की पत्नी का कहना है कि वो इनकी आदत से तंग आ चुकी है, लाख मना करने के बाद भी उन्हें कांच खाने की तलब उठती थी। शादी के फ़ौरन बाद उन्होंने अपने पति को सबसे छुपकर कांच खाते हुए देख लिया था।

ये देखकर वो दंग रह गई थी। दयाराम के अनुसार, पहले वह एक दिन में एक किलो तक कांच खा जाते थे, किन्तु दांत कमजोर होने की वजह से अब उन्होंने ये आदत कम कर दी है और अब वह इस आदत को पूरी तरह समाप्त करना चाहते हैं।

- Advertisement -