Home समाचार ग्रेट-समाचार मतगणना की सभी तैयारियां पूरी; पच्चीस हजार से अधिक कर्मचारियों की नियुक्ति

मतगणना की सभी तैयारियां पूरी; पच्चीस हजार से अधिक कर्मचारियों की नियुक्ति

0

अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी दिलीप शिंदे ने दी जानकारी

मुंबई : राज्य में 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सार्वत्रिक और सातारा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव के दि. 24 को हो रहे मतगणना की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। इसके लिए पच्चीस हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों की मतगणना के लिए नियुक्ति किए जाने की जानकारी अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी दिलीप शिंदे ने आज दी।

            मतगणना कल  (गुरुवार) को सुबह 8 बजे शुरू होगी। इस बीच सभी मतगणना कर्मचारियों को मतगणना का 2 बार प्रशिक्षण दिया गया है। 269 जगहों पर 288 केंद्रों पर यह मतगणना होगी। एक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान केंद्र की संख्या के अनुसार 14 से 20 टेबल रखे जाते है। एक टेबल के लिए एक पर्यवेक्षक (सुपरवायझर), दो सहायक ऐसे तीन मतगणना कर्मचारी और प्रत्येकी एक सूक्ष्म निरीक्षक होता है। निर्वाचन क्षेत्र के  5 बूथ के वीवीपॅट के पर्ची की गणना की जाती है। यह पाँच बूथ पर्ची लगाकर उम्मीदवार तथा किंवा उनके प्रतिनिधि और निरीक्षक की उपस्थिति में चयनित किए जाते है। वीवीपॅट के पर्ची के मत और ईवीएमव के मतों जांच इस समय की जाती है।  प्रारंभ में टपाली मत और बारकोड के द्वारा इटीपीबी (इलेक्ट्रॉनिकली ट्रान्समिटेड पोस्टल बॅलेट) के मत गिने जाएंगे।

प्रत्येक टेबल पर मतगणना के लिए उम्मीदवारों के प्रतिनिधि उपस्थित रह सकते है।  प्रत्येक टेबल को स्ट्रॉंग रूम से ईवीएम लाने-ले जाने के लिए अलग से कर्मचारी नियुक्त किए गए है।

            स्ट्रॉंगरूम एंव मतगणना केंद्रों में  सीसीटीवी लगाए गए है।  स्ट्रॉंगरूम से मतपेटी बाहर निकालना, मतगणना और उसके बाद पेटियाँ स्ट्रॉंग रूम जमा करना, इन सभी बिन्दुओं का वीडियो बनाए जाएंगे।

            मतगणना प्रक्रिया के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निरीक्षक (ऑब्झर्वर) उपस्थित रहेंगे। फेरीनिहाय मतगणना की घोषणा निर्वाचन निर्णय अधिकारी करेंगे। आम जनता को मतगणना की जानकारी मिले, इसके लिए मतगणना केंद्रों के बाहर ध्वनिक्षेपक लगाए गए है।

            मतगणना केंद्रों पर आवश्यकता के अनुसार पुलिस का पहरा भी रखा गया है। स्ट्रॉंगरूम को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, राज्य राखीव पुलिस बल  और स्थानीय पुलिस ऐसे त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध की गई है।